-->
शाहीनबाग में गोली चलाने वाले आरोपी को सिर्फ 2 दिन की रिमांड पर भेजे जाने पर भड़कीं बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर, कहा-‘वाह री न्याय व्यवस्था..’

शाहीनबाग में गोली चलाने वाले आरोपी को सिर्फ 2 दिन की रिमांड पर भेजे जाने पर भड़कीं बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर, कहा-‘वाह री न्याय व्यवस्था..’


शाहीनबाग में गोली चलाने वाले आरोपी को सिर्फ 2 दिन की रिमांड पर भेजे जाने पर भड़कीं बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर, कहा-‘वाह री न्याय व्यवस्था..’

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर कहा, 'सिर्फ 2 दिन..आज़ाद को १४ दिन की जेल हुई थी, क्यों? संविधान हाथ में लेकर घूमने के लिए? वाह री न्याय व्यवस्था'।



शाहीन बाग में फायरिंग के आरोपी कपिल गुर्जर को सिर्फ दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे जाने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भड़क गईं। उन्होंने ट्वीट कर तंज कसा है। स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर कहा, 
‘सिर्फ 2 दिन…आज़ाद को १४ दिन की जेल हुई थी, क्यों? संविधान हाथ में लेकर घूमने के लिए? वाह री न्याय व्यवस्था’। बता दें कि दिल्ली की एक अदालत ने कल शाहीन बाग इलाके में गोली चलाने के आरोपी कपिल गुर्जर को आज दो दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

स्वरा भास्कर उन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज में शामिल हैं, जो मोदी सरकार की नीतियों की लगातार आलोचना करती रही हैं,  खासकर नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और एनआरसी को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ लगातार आवाज बुलंद करती रही हैं। एक दिन पहले ही उन्होंने मध्य प्रदेश के इंदौर में CAA के खिलाफ एक रैली को संबोधित किया। इस रैली में काफी संख्या में लोग भी इकट्ठा हुए।

हालांकि इस रैली से पहले स्वरा भास्कर का काफी विरोध भी हुआ और सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया, लेकिन इसके बावजूद इंदौर के महालक्ष्मी मैदान पर आयोजित इस रैली में काफी संख्या में लोग जुटे। इस रैली में मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए स्वरा भास्कर ने कहा कि, ‘सरकार आजकल जरूर कोई सस्ता नशा कर रही है और ये नशा है नफरता का नशा’।

0 Response to "शाहीनबाग में गोली चलाने वाले आरोपी को सिर्फ 2 दिन की रिमांड पर भेजे जाने पर भड़कीं बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर, कहा-‘वाह री न्याय व्यवस्था..’"

टिप्पणी पोस्ट करा

Recent

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

Youtube Channel Image
Loksawal News For YouTube Video News Subscribe Now
Subscribe