-->
औरंगाबाद : बालासाहेब ठाकरे के स्मारक स्थल निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने कहा- एक पेड़ भी नही काटा जाएँगा

औरंगाबाद : बालासाहेब ठाकरे के स्मारक स्थल निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने कहा- एक पेड़ भी नही काटा जाएँगा


औरंगाबाद। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 10 जनवरी 2020 यानी शुक्रवार को कहा कि, शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे का स्मारक शहर में जिस स्थान पर प्रस्तावित है, उस स्थान पर एक भी पेड़ नहीं काटा जाएगा। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि कोई पेड़ नहीं काटा जाएगा, बल्कि प्रस्तावित स्मारक स्थल प्रियदर्शिनी गार्डन में स्वदेशी पेड़ों की प्रजातियां भी लगाई जाएंगी।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे प्रियदर्शिनी गार्डन पहुंचे फिर स्मारक स्थल का निरीक्षण करने के बाद कहा कि स्थल पर और पौधे लगाए जाने चाहिए। यह स्थान उस वक्त से विवादों में था जब महाराष्ट्र राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने दिसंबर की शुरुआत में मीडिया में आई खबरों पर ट्वीट किया था कि स्मारक निर्माण के लिए करीब एक हजार पेड़ काटे जाएंगे। लेकिन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज कहा कि एक पेड़ भी नही काटा जाएँगा ।

0 Response to "औरंगाबाद : बालासाहेब ठाकरे के स्मारक स्थल निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने कहा- एक पेड़ भी नही काटा जाएँगा"

टिप्पणी पोस्ट करा

Recent

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

Youtube Channel Image
Loksawal News For YouTube Video News Subscribe Now
Subscribe