-->
महाराष्ट्र / मुख्यमंत्री के बंगले की दीवार पर अपशब्द लिखे मिले, फडणवीस के ऑफिस ने कहा- बदनाम करने की गंदी राजनीति

महाराष्ट्र / मुख्यमंत्री के बंगले की दीवार पर अपशब्द लिखे मिले, फडणवीस के ऑफिस ने कहा- बदनाम करने की गंदी राजनीति

मुंबई. मुख्यमंत्री के आधिकारिक निवास स्थान यानि मालाबार हिल्स स्थित 'वर्षा' बंगले की दीवार पर कुछ अपशब्द लिखे मिले। इस पर विवाद शुरू हो गया है। दरअसल, दीवार पर UT लिखकर आपत्तिजनक बातें लिखी गईं। इसके अलावा भाजपा रॉक्स, देवेंद्र फडणवीस रॉक्स जैसी बातें भी लिखी गईं। इसका वीडियो सामने आया है। हालांकि, यह साफ नहीं हो सका कि ये शब्द किसने लिखे, मगर यह स्पष्ट है कि यह बातें उसी व्यक्ति ने लिखी हैं जिसे बंगले में आने-जाने की अनुमति थी।
देवेंद्र फडणवीस के दफ्तर ने इस मामले पर बयान जारी कर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा- जब पूर्व सीएम ने बंगला छोड़ा तो दीवार पर कुछ भी नहीं लिखा था। यह बहुत गंदी और निम्न स्तर की राजनीति है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा- यह हमें बदनाम करने की कोशिश है। शिवसेना की नेता और प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा- 'लोग सबकुछ समझते हैं।'

15 दिन पहले बंगला छोड़ दिया था: अमृता फडणवीस
पूर्व सीएम की पत्नी अमृता फडणवीस ने कहा- 'यह देखकर आश्चर्य हुआ। बंगले को छोड़े लगभग 15 दिन से ज्यादा का समय बीत चुका है। जब बंगला छोड़ा था, तब सब ठीक था। बंगला छोड़ने के बाद हम फिर कभी वहां नहीं गए।' अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि बंगले में किसने वीडियो शूट किया और यह कैसे वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। 

0 Response to "महाराष्ट्र / मुख्यमंत्री के बंगले की दीवार पर अपशब्द लिखे मिले, फडणवीस के ऑफिस ने कहा- बदनाम करने की गंदी राजनीति"

टिप्पणी पोस्ट करा

Recent

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

Youtube Channel Image
Loksawal News For YouTube Video News Subscribe Now
Subscribe