
डरावने होने लगे है महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित मरीज़ो के आकड़े, मुंबई में ५० हज़ार कोरोना मरीज़
मंगळवार, ९ जून, २०२०
Comment
50 हजार से ज्यादा संक्रमित वाला मुंबई पहला शहर ; महाराष्ट्र में 88528 मरीज, जिसमे से अब तक 3169 की मौत
अनलॉक होने के बाद सोमवार शाम जारी रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 2553 पॉजिटिव केस मिलने के बाद महाराष्ट्र राज्य में मरीजों की संख्या 88528 हो गई है। इनमें एक्टिव मरीज 44374 है। महाराष्ट्र राज्य में सोमवार को 109 मरीजों की मौत होने के बाद अब तक कोरोना के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 3169 हो गई है। मुंबई में 24 घंटे में 64 कोरोना मरीजों की मौत हुई, जबकि 1311 नए मरीज मिलने से कुल केस 50085 हो गए हैं। इनमें 26,345 एक्टिव मरीज हैं। मुंबई में कोरोना से 1702 लोगों की मौत हुई है।
मुंबई: कोविड-१९ मरीजों के लिए मेडिटेशन थैरेपी शुरू की गयी है
कोरोना संक्रमितों को मानसिक तनाव से बचाने के लिए वर्ली स्थित एनएससीआई में बने कोविड सेंटर में अब 1,243 मरीजों को मेडिटेशन थैरेपी उपलब्ध कराई जा रही है। मुंबई के योग विद्या प्राणिक हीलिंग फाउंडेशन ने यहां भर्ती मरीजों को जूम ऐप के जरिए मेडिटेशन थैरेपी दी। इसके अलावा लाफिंग थैरेपी, योगा और अंताक्षरी के जरिए मरीजों को नॉर्मल रखा जा रहा है। यह भी जानकारी सामने आई है कि कोरोना संक्रमण के चलते दो मरीज अब तक आत्महत्या भी कर चुके हैं।10 लाख से ज्यादा लोगों ने की शराब की ऑनलाइन खरीदारी
राज्य में अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग शराब की ऑनलाइन खरीदारी कर चुके हैं। सिर्फ शनिवार को ही करीब 62 हजार ग्राहकों ने अपने घर पर शराब मंगाई। इनमें 36 हजार से ज्यादा ग्राहक मुंबई शहर और उपनगर के थे।
0 Response to "डरावने होने लगे है महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित मरीज़ो के आकड़े, मुंबई में ५० हज़ार कोरोना मरीज़ "
टिप्पणी पोस्ट करा